बिहार: RJD विधायक ने कांग्रेस पार्टी पर लगाया बड़ा आरोप, गठबंधन कर रसातल में चले गए हैं

बिहार में इन दिनों सियासी समीकरण बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। जातीय जनगणना को लेकर जहां सभी दल आपस में एक प्लैटफार्म पर नज़र आ रहे हैं।

नालंदा, 3 जून 2022। बिहार में इन दिनों सियासी समीकरण बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। जातीय जनगणना को लेकर जहां सभी दल आपस में एक प्लैटफार्म पर नज़र आ रहे हैं। वहीं एनडीए गठबंधन के साथी और महागठबंधन के साथी अपनी-अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटे हुए हैं। इसी के मद्देनज़र कांग्रेस ने दो दिवसीय चितंन शिविर का आयोजन किया थाष शिविर में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। वहीं महागठबंधन के साथी राष्ट्रीय जनता दल के विधायक अनिल कुमार साहनी ने कांग्रेस के चिंतन शिविर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर से कुछ नहीं होने वाला है। अगर कांग्रेस को 70 सीट नहीं देते तो आज हम सत्ता में होते, अभी कांग्रेस से गठबंधन कर रसातल में हैं।

RJD BIHAR

राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रभारी और कुढ़नी विधायक अनिल कुमार बिहार शरीफ़ दौरे पर थे। जहां उन्होंने एक निजी होटल में राजद कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में ज़िले भर से सैकड़ों की तादाद में राजद कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस दौरान विधायक अनिल कुमार साहनी ने पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की, इसके साथ ही राजगीर में बिहार कांग्रेस द्वारा आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ती तो प्रदेश मंज राजद की सरकार होती और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार चल रही होती। कांग्रेस के इस शिविर से कुछ नहीं होगा कांग्रेस से गठबंधन कर हम लोग रसातल में चले गए हैं।


ये भी पढ़े: बिहार में जातीय जनगणना से किसे नफा और किसे नुकसान, समझिए आंकड़ों का गणित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+