LJP नेता ने LIC के अधिकारी को पीट-पीटकर मार डाला, 17 बार पुलिस को किया फोन लेकिन नहीं पहुंची टीम

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में बीते रविवार को LIC अधिकारी की निर्ममता से हत्या कर दी गई। झिंगनगर मोहल्ले में लोजपा नेता छोटेलाल यादव और उसके समर्थकों ने प्रवीण कुमार को लाठी और रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि छोटेलाल लोजपा का महानगर अध्यक्ष है। मारपीट में मृतक के भाई सुजीत कृष्णा और सुदर्शन कृष्णा भी घायल हो गए। सुजीत भुवनेश्वर में एक निजी एयरलाइन कंपनी में कैप्टन के पद पर तैनात हैं। सुजीत ने बताया कि वारदात के वक्त उन्होंने 17 बार पुलिस को फोन किया लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। छोटेलाल और उसके साथियों के खिलाफ प्रवीण के घर वालों ने केस दर्ज करवा दिया है।

nalanda ljp leader did murder of lic officer with help of his worker

पुलिस के अनुसार झिंगनागर मोहल्ले में प्रवीण की जमीन है, जिसपर दबंगों का कब्जा है। कोर्ट में केस चलने के बाद फैसला प्रवीण के पक्ष में आया था। इसके बाद प्रवीण अपने दो भाइयों के साथ जेसीबी लेकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे थे। इस दौरान छोटेलाल यादव ने अपने समर्थकों के साथ तीनों भाइयों पर हमला बोल दिया। प्रवीण कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रवीण कृष्ण LIC में सीनियर डेवलपमेंट अफसर की पोस्ट पर दिल्ली में तैनात थे। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घायलों का बयान दर्ज किया गया है। छोटेलाल और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 17 बार कॉल और टीम के न पहुंचने पर दीपक कुमार ने कोई भी जवाब नहीं दिया।

भागलपुर में महिला की हत्या

वहीं भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वादे गांव में देर रात को इंदु देवी नामक 51 वर्षीय महिला की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि बीते साल 7 दिसंबर को मृतका के पति बालेश्वर मंडल की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों की मानें तो महिला घर में सोई हुई थी और उनका बड़ा बेटा एवं पुत्र वधू मायके गए हुए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। अपने पति की हत्या मामले में अज्ञात के खिलाफ मृतका इंदु देवी के द्वारा ही जगदीशपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था, उस हत्या का भी आज तक खुलासा नहीं हो पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+