नालंदाः आधी रात को लोहे की रॉड से पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला फिर फंदे पर लटका दी लाश

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरीी मोहल्ले में गुरुवार की रात को दहेज के लालच में एक चिकित्सक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारोपित पति ने पहले पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला और फिर अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके शव को फंदे से लटका दिया ताकि लोगों को खुदकुशी का मामला लगे। मृतक महिला का नाम सुमन कुमारी है। हत्या का आरोप उसके डेंटिस्ट डाक्टर पति धीरेंद्र कुमार पर लगा है। पुलिस ने आरोपित चिकित्सत पति को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

nalanda doctor husband did murder of his wife

मृतक सुमन के पिता महेश प्रसाद ने बताया कि साल 2017 में बेटी की शादी शेखपुरा जिला के पर्वती गांव के रहने वाले विष्णु देव प्रसाद के पुत्र धीरेंद्र कुमार से की थी। उस वक्त उसकी क्लीनिक बिहारशरीफ के हॉस्पिटल मोड़ के पास थी। शादी के कुछ दिनों तक उनका वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक चला लेकिन बाद में दामाद क्लीनिक का विस्तार करने के लिए उनकी बेटी पर मायके से 15 लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगा।

इस दौरान पैसे देने से मना करने पर दामाद और ससुराल के लोग उनकी बेटी सुमन को प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं बेटी ने फोन पर यह भी बताया था कि उसके पति का किसी युवती के साथ अवैध संबंध है। जिसका विरोध करने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती है।

बता दें कि सुमन और धीरेंद्र का एक बेटा भी है। मृतका के पिता ने बताया कि उनका दामाद धीरेंद्र हर छह महीने पर किराए का मकान बदल लेता था। मौजूदा वक्त में सभी शिवपुरी मोहल्ला में किराए के मकान में रह रहे थे। गुरुवार की रात पति व ससुराल वालों ने मिलकर रॉड से पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। मृतका के शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं।

वहीं आरोपी पति खुदकुशी की बात बता रहा है। फिलहाल, आरोपित पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+