प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन, राजगीर के कार्यपालक दंडाधिकारी पर लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित ने जब थाने में शिकायत दर्ज कराई तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ और अन्य लोगों को भी इस पूरे मामले की जानकारी मिली है।
नालंदा, 30 मई 2022। धर्म परिवर्तन का मुद्दा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब बिहार के नालंदा ज़िले से पैसों का प्रलोभन देकर धर्म परिवरत्न करवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दलित मोहल्ले के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पीड़ित ने जब थाने में शिकायत दर्ज कराई तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ और अन्य लोगों को भी इस पूरे मामले की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक पीडित द्वारा सिलाव थाना में लिखित आवेदन देकर धर्म परिवर्तन करवाने की शिकायत की गई है।

राम नगर गांव में हुआ चर्च का निर्माण
राम नगर निवासी बलराम प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार का आरोप है कि पैसों का लोभ देकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। उसने बताया कि राम नगर गांव में चर्च का निर्माण कराया गया है, जहां जेम्स बृजलाल ने पढ़ाई और खर्च देने का प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहा है। मुझ पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया मगर किसी तरह टाल मटोल कर मैं वहा से भाग। कई लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है।

रौशन कुमार ने लगाया गंभीर आरोप
रौशन कुमार ने बताया कि ज़िला एवं दूसरे ज़िलों धर्म परिवर्तन करवाने के लिए एक गिरोह चलाया जा रहा है।. जिसके मुख्य सरगना राजगीर के कार्यपालक दंडाधिकारी नीलू पॉल है। इसके अलावा राम नगर के दर्जनों लोगों ने सामूहिक रूप से सिलाव थाना में हिन्दू बहुल इलाका में चर्च बनाने के खिलाफ आवेदन दिया। जिसमें आरोप लगाया गया है कि स्थानीय लोग शिव मंदिर बनाने का झांसा देकर राम नगर में चर्च का निर्माण कराया गया है।

भाजपा नेता ने जताया ऐतराज़
धर्म परिवर्तन करवाने के पूरे इस मामले को लेकर सिलाव भाजपा अतिपिछड़ा के अध्यक्ष सह विश्व हिंदू परिषद के संयोजक संजीव कुमार ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सिलाव थाना में लिखित आवेदन दिया गया और एसडीओ के यहां भी हम लोगों ने लिखित आवेदन दिया है। इस बाबत सिलाव के थानाध्यक्ष ने बताया की धर्म परिवर्तन कराने के मामले में आवेदन मिला है।. आवेदन का अधिकारी जांच कर रहे है, जांच के बाद जो दोषी होंगे उनपर विधी संबंधित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बिहार में मिल सकता है 'देश का सबसे बड़ा' स्वर्ण भंडार, नीतीश सरकार ने सोना खोजने को दी मंजूरी












Click it and Unblock the Notifications