नालंदा नरसंहारः करीब 200 राउंड चली गोलीबारी में 6 लोगों की हो गई मौत, SP ने कहा- किसी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा

नालंदा। बीते बुधवार को नालंदा जिले में हुए नरसंहार ने प्रदेश में खलबली मचा दी है। जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। पांच लोगों ने तो घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में एक ही परिवार के दो घरों के 6 लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। 10 साल से 50 बीघा जमीन की आपसी बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

bihar murder case 6 people died in open firing in land dispute

200 राउंड से अधिक चली गोलियां

इस मामले में दोनों पक्षों से बीते 17 अप्रैल 2021 का वर्तमान थाना अध्यक्ष विनोद कुमार की मौजूदगी में बॉन्ड भरवाकर कोर्ट से विवाद हल होने तक भूमि की जुताई पर रोक लगा दी गई थी। आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब 9 बजे महेंद्र यादव अपने परिवार और बाहरी लोगों के साथ मिलकर जबरन खेत जुताई करने लगे। करीब चार बीघा से अधिक खेत की जुताई कर दी गई। इसके बाद पूरा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 200 राउंड से अधिक गोलियां चलीं।

मृतकों में एक ही घर के दो परिवार के लोग शामिल

मृतकों में 60 वर्षीय यदु नंदन यादव एवं उनके दो बेटे 30 वर्षीय पिंटू यादव और 25 वर्षीय मधेश यादव की हत्या कर दी गई। इसी परिवार के दूसरे घर के स्वर्गीय पशुराम यादव के दो बेटे 50 वर्षीय धीरेन्द्र यादव और 40 वर्षीय शिवल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार के ही एक सदस्य वीरेंद्र प्रभाकर जो कि गंभीर रूप से घायल थे, उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मृतक वीरेंद्र प्रभाकर के पुत्र अतुल प्रभाकर और इंदु यादव का जख्मी हालत में इलाज चल रहा है।

Recommended Video

    Bihar के Nalanda में Land Dispute में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या | वनइंडिया हिंदी

    पहले से रची गई थी साजिश

    बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले साजिश रची गई थी। जख्मी के अनुसार गांव के ही गुडी यादव, इंदु यादव, विनय यादव, लालू यादव, नीतीश यादव, छोटी यादव, महेंद्र यादव, रौशन यादव सहित अन्य बाहरी लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं एसपी हरी प्रसाद एस और डीएसपी सोमनाथ प्रसाद, एसडीओ संजय कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

    घटनास्थल से ही कुछ दूरी से पुलिस ने दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। दबोचे गए आरोपितों में लोदीपुर निवासी महेंद्र यादव और गया जिले के बथानी थाना क्षेत्र के रहने वाले उनके रिश्तेदार शामिल हैं। एसपी हरी प्रसाद एस ने बताया कि नालंदा जिला के छबीलापुर स्थित लोदीपुर गांव में जमीनी विवाद में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो काफी दुखद है।

    एसपी नेकहा- किसी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा

    एसपी ने कहा कि इस घटना में जो लोग भी शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है कि कौन-कौन लोग इस घटना में शामिल थे और कहां शिकायत की गई थी। शिकायत करने के बाद कौन से पुलिस अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+