बिहार : नालंदा में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 5 की मौत, 3 जख्मी

नालंदा, 04 अगस्त: बिहार के नालंदा में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। एसपी नालंदा हरी प्रकाश ने कहा कि जांच की जा रही है। मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

bihar Five people lost life and 3 injured in a clash between two groups over a land dispute

एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच भिड़ंत


छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर फायरिंग की गई। ताबड़तोड़ फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

50 बीघा जमीन को लेकर चल रहा विवाद


स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक पक्ष के लोग खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कई लोग हथियारों के साथ वहां पहुंच गए। कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है 50 बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्व माहौल है। कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। एसपी हरी प्रकाश ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+