भाजपा विधायक के दो बेटों के साथ हुआ झगड़ा, एक का मर्डर
पब में बिल चुकाने को लेकर मालिक से हुआ विधायक के दोनों बेटों का झगड़ा। मारपीट में दोनों भाइयों के एक दोस्त की हत्या।
नागपुर। भाजपा विधायक के दो बेटों के खिलाफ अंबाझरी पुलिस ने इलाके में हुई मारपीट और हत्या के मामले के केस दर्ज किया है। नागपुर के एक बार में शराब पीने के दौरान विधायक के बेटों की लड़ाई बार मालिक से हुई जिसमें एक का मर्डर हो गया।

बिल चुकाते समय हुआ दोनों गुटों में झगड़ा
रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े को दोनों बेटे रोहित खोपड़े और अभिजीत अभिजीत खोपड़े, नागपुर के पब में दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी रहे थे।
बिल चुकाते समय बार मालिक के साथ रोहित और अभिजीत का झगड़ा हो गया। बार में दोनों भाइयों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर जमकर तोड़फोड़ की और बार मालिक को पीटा।
बार मालिक ने किया फिर से हमला
बार मालिक ने पहले खोपड़े बंधुओं और उसके दोस्तों के खिलाफ अंबाझरी थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुलाकर खोपड़े बंधुओं के गुट पर हमला बोल दिया।
हमलावर रॉड, हॉकी स्टिक और हथियारों से लैस होकर आए थे। इस हमले में खोपड़े बंधुओं के दोस्त शुभम की हत्या हो गई और दोनों भाई घायल हो गए।
बार मालिक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
बार मालिक और उसके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications