PM मोदी ने महाराष्ट्र को दिया नए मेट्रो का तोहफा, लेकिन नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री

नागपुर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक हफ्ते में दूसरी बार महाराष्ट्र पहुंचे थे। पीएम ने महाराष्ट्र को नए मेट्रो का तोहफा दिया है। नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नागपुर में मेट्रो सहित बुनियादी ढांचे की कई परियोजनाओं का तोहफा राज्य को दिया। पीएम मोदी ने आज नागपुर में 8,860 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजना का शिलान्यास रखा। प्रधानमंत्री ने नागपुर शहर में पारदी फ्लाईओवर की आधारशिला रखने के अलावा 1000 मेगावाट के मौदा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज-1 राज्य को समर्पित किया।

narendra modi

मोदी ने जहां प्रदेश को तोहफे दिए तो वहीं मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मोदी के कार्यक्रम से दूरी बनाई। मुख्यमंत्री वहां नहीं पहुंचे। दरअसल सीएम चह्वाण को सोलापुर में एक कार्यक्रम के दौरान भीड़ की हूटिंग का सामना करना पड़ा था और उस कार्यक्रम में मोदी भी मौजूद थे।
ऐसे में चव्हाण ने पहले ही कह दिया था कि वह नागपुर के कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगे।

जहां सीएम ने कार्यक्रम से दूरी बनाई तो वहीं मोदी ने भी अपने भाषण में चव्हाण का कोई जिक्र तक नहीं किया, लेकिन शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री उपस्थित होते तो उन्हें खुशी होती। नायडू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को 'टीम इंडिया' के तौर पर मिलकर काम करना चाहिए। गौरतलब है कि नागपुर में 38.215 किलोमीटर की मेट्रो परियोजना को मार्च, 2018 तक पूरा होना है। इसमें राज्य और केंद्र की बराबर की हिस्सेदारी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+