नागपुरः बेटे ने पहले गले पर दांत गड़ाया फिर काट दिया पिता का गुप्तांग, घटना के वक्त बोलता रहा फिल्मी डॉयलाग

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जिम बेटे ने अपने पिता को बेवजह मौत के घाट उतार दिया। आरोपित बेटा जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता है। वारदात को अंजाम देने के दौरान उसने निर्ममता की सारी हदें पार कर दीं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पिता को मौत के घाट उतारा

पिता को मौत के घाट उतारा

हालांकि युवक को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक हैरान कर देने वाला मामला है। आरोपित युवक हिंदी फिल्मों के डॉयलाग बोलते हुए बिना वजह अपने पिता की हत्या कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय युवक ने गुस्से में अपने पिता की गर्दन पर दांत काट लिया और फिर उनके गुप्तांग काट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार रात हुडकेश्वर इलाके की है।

पहले गर्दन पर दांत गड़ाया फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट

पहले गर्दन पर दांत गड़ाया फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट

आरोपित की पहचान विक्रांत पिल्लेवर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी इतना हिंसक व्यवहार कर रहा था कि पुलिस को उसे पकड़ने में बहुत मेहनत करनी पड़ी। अधिकारी ने बताया, 'परिवार के सदस्यों ने बताया कि बिना किसी घटना के ही विक्रांत गुस्से में उठा और अपने पिता विजय की गर्दन पर दांत गड़ा दिया। इस दौरान उसने इतने जोर से काटा की गर्दन से खून निकलने लगा।

पांच पुलिसकर्मियों ने मिलकर काबू में किया

पांच पुलिसकर्मियों ने मिलकर काबू में किया

फिर वह अपने पिता को खींच कर बरामदे में ले गया और वहां उसके गुप्तांग काट दिए, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हुडकेश्वर थाने के निरीक्षक राजकमल वाघमारे ने बताया, 'पेशे से जिम ट्रेनर विक्रांत घटना के दौरान हिन्दी फिल्म के डायलॉग बोल रहा था और अजीबो-गरीब तरीके से व्यवहार कर रहा था। बीच-बचाव करने पर उसने अपनी मां और बहन को भी धमकी दी। उसे पकड़ने और बांधने में पांच पुलिसकर्मियों को मेहनत करनी पड़ी.' उन्होंने बताया कि विक्रांत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+