नागपुरः पहले बेटे को बेडरूम में किया बंद फिर मां को घसीटते हुए किचन में ले गया और किया रेप

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर के मौदा थाना क्षेत्र में महिला से रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित ने पहले महिला के बेटे को बेडरूम में बंद किया फिर महिला से मारपीट कर रसोईघर में उसके साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित धम्मदीप उर्फ विक्की शविराम चहांदे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, आरोपित को इस बात का पता चल गया था कि पीड़िता का पति एक ठेकेदार के साथ काम के सिलसिले में बिहार गया हुआ है।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

कोरोना के कारण सभी वाहनों की आवाजाही ठप है। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपित ने महिला से रेप किया। मौदा थाने के थानेदार गिते ने बताया कि आरोपित और पीड़िता एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। आरोपित पीड़िता के घर भी आता-जाता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौदा की रहने वाली 26 वर्षीय महिला से आरोपित धम्मदीप ने जबरन रेप किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विक्की चहांदे के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पति था बाहर तो घर में अवैध तरीके से घुसा

पति था बाहर तो घर में अवैध तरीके से घुसा

मौदा के थानेदार गिते ने बताया कि महिला और आरोपित फोन पर एक-दूसरे से बात करते थे। आरोपित को जब यह पता चला कि महिला का पति बाहर गया हुआ है तब वह महिला से फोन फर उल्टी-सीधी बातें कर उसे परेशान करने लगा। इस दौरान पीड़िता आरोपित की बातों को अनसुना करती रही। लेकिन 28 मार्च की सुबह करीब 9.30 बजे पीड़िता जब अपने बेटे के साथ घर में मौजूद थी तभी आरोपी विक्की उसके घर में अवैध तरीके से घुस गया।

बेटे को बेडरूम में किया बंद फिर किया रेप

बेटे को बेडरूम में किया बंद फिर किया रेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके घर में घुसने के बाद सबसे पहले उसके बेटे को बेडरूम में बंद कर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी। वहीं विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और गालीगलौज की। उसके बाद महिला को रसोईघर में ले जाकर उससे जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी के चले जाने के बाद महिला ने मौदा थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विक्की चहांदे को धर दबोचा। प्रकरण की जांच महिला पुलिस उपनिरीक्षक बांबोडे कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+