इग्नू में जल्द शुरू होगा सेक्स वर्कर्स के लिए कोर्स
नागपुर। इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी ने देशभर के सेक्स वर्कर्स को शिक्षित करन के बीड़ा उठा लिया है। जी हां इग्नू यूनिवर्सिटी नागपुर में व्यावसायिक यौन कर्मियों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आ रही है। इग्नू में बहुत जल्द 'रेड लाइट एरिया' की संकरी गलियों में बदतर जीवन जी रही यौन कर्मी महिलाओं के लेए अंडर-ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम शुरू करने का मन बना रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले इग्नू ओपन यूनिवर्सिटी इसी तरह का कोर्स कोलकाता और अहमदाबाद में भी शुरू कर चुकी है। हलांकि महाराष्ट्र का नागपुर मध्य भारत का पहला ऐसा शहर होगा जहां यह कोर्स शुरू होगा। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक पी. सिवास्वरुप ने अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' को बताया कि हमारे अधिकारियों ने रेड क्रॉस अधिकारियों से कक्षाओं के संचालन से संबंधित बातचीत की है और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है।
इग्नू के अधिकारियों ने बताया कि यौनकर्मियों को शिक्षित करने के लिए रेस कोर्स ने कोर्स को चलाने के लिए उन्हें अपना परिसर देने को तैयार हो गए है।
उन्होंने बताया कि वह रेड क्रॉस के दफ्तर में कक्षाएं चलाने की इजाजत पर जोर इसलिए दे रहे थे क्योंकि वहां पहुंचना महिलाओं के लिए आसान होगा।












Click it and Unblock the Notifications