MBBS स्टूडेंट ने 3 idiots की तर्ज पर करवाई महिला की डिलीवरी, व्हॉट्सऐप पर सीनियर्स से ली मदद
आमिर खान की फिल्म 3 idiots की तर्ज पर महिला की डिलवरी कराने का मामला सामने आया है। प्रोफेशनल डॉक्टर बनने से पहले इस कारनामे को अंजाम देने वाले इस एमबीबीएस स्टूडेंट की हर कोई तारीफ कर रहा है।
आमिर खान की फिल्म 3 idiots की तर्ज पर महिला की डिलवरी कराने का मामला सामने आया है। 24 साल के एमबीबीएस स्टूडेंट के इस कारनामे की हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल विपिन खड़से नाम के स्टूडेंट ने ट्रेन के अंदर एक गर्भवती महिला की डिलीवरी कराने में मदद की। विपिन खड़से एमबीबीएस फाइनल इयर के छात्र हैं। एक पेशेवर डॉक्टर बनने से पहले विपिन ने जो किया वह काबिले तारीफ है।

3 idiots की तर्ज पर विपिन ने भी फोन के जरिए सीनीयर्स से मदद ली। दरअसल विपिन व्हॉट्सऐप के माध्यम से सीनियर डॉक्टरों से हर जानकारी लेते रहे। यह घटना अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस की है। विपिन नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनिंग कर रहे है। शुक्रवार को ट्रेन में सफर के दौरान विपिन के पता चला कि किसी महिला को डिलीवरी होने वाली है। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर महिला की डिलीवरी कराई।
'सीनियर डॉक्टरों के व्हाट्सऐप ग्रुप में तस्वीर भेजकर ली मदद'
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक विपिन ने बताया कि 'ट्रेन नागपुर स्टेशन से करीब 30 किलोमीटर दूर थी, महिला के रिश्तेदारों ने चेन पुलिंग करके गाड़ी को रोका। उन्होंने ट्रेन में टीटी व गॉर्ड को बताया कि महिला की डिलीवरी होने वाली है। जिसके बाद वे लोग ट्रेन में डॉक्टर को खोजने लगे। हालांकि पहले तो मैं पहले चुप रहा है कि ट्रेन में शायद कोई अनुभवी डॉक्टर हो लेकिन जब कोई डॉक्टर नहीं मिला तो मैंने मदद की पेशकश की।'
विपिन ने बताया कि उन्होंने जब महिला की हालत देखी को काफी परेशान थीं। बच्चा सिर से बाहर निकलने की बजाय कंधे की तरफ से निकल रहा था। विपिन ने बताया कि उन्होंने महिला की इस स्थिति का फोटो क्लिक कर सीनियर डॉक्टरों के एक व्हाट्सएप्प ग्रुप में भेजा जिसके बाद उन्होंने मदद की और वे डिलीवरी कराने में सफल रहे। मां-बच्चा दोनों स्वस्थ है।












Click it and Unblock the Notifications