18 महीने की बच्ची कुछ कर रही है ऐसा, सब हैं दंग

नागपुर। 18 साल की इस बच्ची को जो देखता है, देखते ही रह जाता है। जब वो दुनियाभर के देशों की करेंसी के बारे में बताने लगती है।

advika bale

अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु ने गर्भ में ही चक्रव्यूह भेदना सीख लिया था लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि 18 महीनें की बच्ची को जन्म से लेकर अब तक उसके सामने हुई सारी बातें याद हैं।

ये बच्ची है नागपुर की अद्विका बाले। 18 महीने की अद्विका को नागपुर में वंडर गर्ल के नाम से पुकारा जा रहा है। ये बच्ची दुनिया के सात अजूबे, 26 देशों की करेंसी, शरीर के अंगों के नाम, फलों की पहचान आसानी से कर लेती है।

रोने पर चार्ट देखर खेल में लगाती थी मम्मी

अद्विका जिस तरह से फटाफट ये बाते बताती है, उससे हर कोई हैरत में पड़ जाता है। अद्विका की मां असावरी बाले बताती हैं कि जब अद्विका को वो सारी बातें याद हैं, जो पिछले एक साल से उन्होंने उसके सामने दोहराई।

असावरी के अनुसार, जब छह महीने की थी तो और अद्विका रोती थीं तो वो उसे बहलाने के लिए दुनिया के अजूबे और दुनिया के कई देशों की करेंसी के बारे में उसे बताती जैसे किसी कविता के जरिए बच्चे को बहलाया जाता है।

अद्विका की मम्मी बताती हैं कि वो बहलाने के लिए अद्विका को शरीर के अंगों के नाम बताती रहती जैसे नाक पर उंगली रखकर उसे बता दिया नोज।

असावरी बाले कहती हैं कि अद्विका आठ महीने की थी जब मैंने उसे ये जानकारी देनी शुरू की। असावरी के अनुसार, वो बेटी को रोने से रोकने के लिए चार्ट पर लिखकर ये सब जानकारी देती थीं।

जानकारी की भूखी है अद्विका

जब एक महीने पहले अद्विका ने बोलना शुरू किया और वो बातें दोहराईं जो पिछले महीनों में उसकी मां ने सिखाई थी तो अद्विका के मां-पापा भी हतप्रभ रह गए।

अद्विका चन्द मिनटों में ही दुनियाभर के सवालों का जवाब दे देती है। अद्विका के पिता सागर कहते हैं कि वो लगातार चार्ट और किताबें अपने सामने चाहती है।

सागर के अनुसार, अद्विका जानकारी की भूखी है। वो तभी खुश रहती है, जब उसकी मम्मी चार्ट के जरिए उसे कोई जानकारी देती रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+