मुजफ्फरपुरः प्रेमी, जीजा के साथ मिलकर पत्नी ने पति को 8 टुकड़ों में काटा, ऊपर से डाल दिया नमक और तेजाब
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पत्नी राधा और उसके प्रेमी सुभाष शर्मा को पकड़ने के लिए एसएसपी जयंतकांत में विशेष टीम का गठन किया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपितों ने अपने-अपने परिचितों के यहां शरण ले रखी थी। वहीं शरण देने वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। टाउन डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि कई बिंदुओं पर पूछताछ जारी है। हत्या में जिस धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है उसके बारे में भी दोनों से पूछताछ हो रही है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि घटना के बाद सभी एक साथ शहर से भागे थे और बस स्टैंड में जाकर छुप गए । इसके बाद वहीं पूरी रात गुजारी और फिर दूसरे दिन अलग-अलग जगह के लिए निकले थे। विकास और कृष्णा ने सीतामढ़ी जाने की बात कही थी और फिर उन दोनों से संपर्क नहीं हो पाया।
मृतक राकेश की पत्नी राधा और प्रेमी सुभाष के बीच अवैध संबंध के चलते पति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। राकेश को घटना से एक महीने पहले सुभाष ने धमकाया भी था कि राधा और उसके बीच नहीं आए। राकेश पत्नी के प्रेमी सुभाष के मंसूबों को जानता था लेकिन फिर भी पत्नी राधा के बुलाने पर गया था। घटना की रात को सभी शराब पी और मुर्गा खाया। राकेश को सभी ने मिलकर खूब शराब पिलाई थी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।
बीते शनिवार की रात को टउन थाना क्षेत्र के बालूघाट में किताब कारोबारी सुनील शर्मा के घर में ब्लास्ट हुआ। यह धमाका तीन मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार सुभाष के कमरे में हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया कि राधा ने अपने फ्लैट में प्रेमी सुभाष के साथ मिलकर पति राकेश सहनी की हत्या कर दी और उसके शव को 8 टुकड़ों में काट दिया। इसके बाद एक ड्रम में सभी टुकड़े को रखकर गलाने के लिए ड्रम में यूरिया, नमक और तेजाब भर दिया।
कमरे से बदबू बाहर ना जाए इसके लिए घर के सभी दरवाजे और खिड़कियों को बंद कर उसमें कपड़े ठूंस दिये। इसके बाद हर रात को कमरे के गेट पर अगरबत्ती जलाई जाती थी। करीब 4 दिन तक यूरिया, सल्फ्यूरिक एसिड और नमक से शव गलने के कारण अमोनियम नाइट्रेट गैस बनी। इस गैस और जलती अगरबत्ती के संपर्क के चलते धमाका हो गया। घटना में शामिल मृतक राकेश की साली कृष्णा और साढ़ू विकास की तलाश में एक टीम समस्तीपुर और सीतामढ़ी में छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications