हैवानियतः गैंगरेप के दौरान लड़की को पीटा, बार-बार बेहोश हो रही है पीड़िता

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद ओपी क्षेत्र के गायघाट में एक नाबालिग छात्रा से दो युवकों के द्वारा दुष्कर्म किए जाने मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म पीड़िता के साथ आरोपियों के द्वारा मारपीट किए जाने की भी बात सामने आई है। छात्रा को बेहोशी की हालत में फिलहाल एसकेएमसीएच मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह बार-बार बेहोश हो जा रही है।

Recommended Video

    हैवानियतः गैंगरेप के दौरान लड़की को पीटा, बार-बार बेहोश हो रही है पीड़िता
    पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

    एक आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना के संबंध में परिजनों ने पुलिस को बताया कि 15 वर्षीया छात्रा नौवीं में पढ़ती है। शौच के लिए गांव के लीची बागान में गई थी। वहां पड़ोस के युवक वीरेन्द्र महतो व पास के गांव के रंजन कुमार ने उसे बंधक बनाकर जबरन गैंगरेप किया। पीएचसी में इलाज के दौरान बेनीपुर ओपी की पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    दूसरा आरोपित फरार

    दूसरा आरोपित फरार

    इस वारदात के सामने आने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आरोपित रंजन कुमार को पकड़ लिया। गांव के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरा आरोपित वीरेन्द्र महतो अभी फरार है। घटना को लेकर गांव में तनाव के हालात बने हुए है।

    गांव वालों ने एक आरोपित को पकड़ा

    गांव वालों ने एक आरोपित को पकड़ा

    घटना की पुष्टि करते हुए बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन दिया गया है जिसमें गैंगरेप का आरोप है। गिरफ्तार एक आरोपित से पूछताछ चल रही है। पीड़िता को लेकर परिजन ओपी पहुंचे। वहां परिजन मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का आग्रह किये।

    पीड़िता की हालत गंभीर

    पीड़िता की हालत गंभीर

    पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल ले जाने को कहा, लेकिन सुरक्षा नहीं दी और बयान भी दर्ज नहीं किया। इस बीच पीड़िता की हालत को देखते हुए परिजन उसे लेकर पीएचसी पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+