Bihar : ट्रेन में टीटीई की दबंगई, टिकट न होने पर यात्रियों की कर दी जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

पवन एक्सप्रेस ट्रेन में 2 जनवरी की रात यात्रियों से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। टिकट न होने के कारण टीटीई ने बेरहमी से यात्रियों की पिटाई कर दी।

Bihar Muzaffarpur Samastipur Railway TTE beating passengers without tickets viral video

बिहार के मुजफ्फरपुर से ट्रेन में टीटीई की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार पवन एक्सप्रेस ट्रेन में 2 जनवरी की रात यात्रियों से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यात्रियों पर टिकट न होने के कारण टीटीई ने पहले तो ऊपर की बर्थ पर बैठे यात्री को पैर पकड़ के नीचे घसीटा और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद वीडियो के वायरल होते ही रेलवे ने कार्रवाई करते हुए दोनों टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Bihar Muzaffarpur Samastipur Railway TTE beating passengers without tickets viral video

यात्री से टीटीई ने की जमकर मारपीट
दरअसल, पूरा वाक्या दो जनवरी की रात का बताया जा रहा है। मुंबई से जयनगर जा रही पवन एक्सप्रेस ट्रेन जब समस्तीपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर के ढोली स्टेशन के पास पहुंची तो टिकट चेक कर रहे दोनों टीटीई ने एक यात्री को बिना टिकट पकड़ लिया। जिसके बाद यात्री और टीटीई के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद टीटीई ने यात्री को पहले नीचे उतारने की कोशिश की, जब वो नहीं उतरा तो पैर पकड़कर सीट से नीचे पटक दिया और फिर छाती पर चढ़कर लातों से कई बार उसके चेहरे और सीने पर हमला किया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य यात्री चिल्लते रहे लेकिन दोनों टीटीई ने उनकी एक न सुनी।

Recommended Video

    ट्रेन में टीटीई की दबंगई, टिकट न होने पर यात्रिओं की कर दी जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
    Bihar Muzaffarpur Samastipur Railway TTE beating passengers without tickets viral video

    वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने लिया एक्शन
    बता दें कि इस दौरान एक यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। टीटीई के यात्री से मारपीट करने का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने कार्रवाई की है। सीपीआरओ ने बताया कि इस हरकत के लिए दोनों टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं ट्रेन में बैठे दूसरे यात्री टीटीई को पिटाई करने से रोकते रहे, लेकिव वो नहीं रुके। पिटाई से यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। टीटीई की ये हरकत देख अन्य यात्री भी आक्रोशित हो गए और ट्रेन में हंगामा करने लगे। इस दौरान ट्रेन में जीआरपीएफ की टीम पहुंची और जख्मी यात्री को लेकर चले गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+