मुजफ्फरपुरः चमकी बुखार का एक और मामला आया सामने, कुल 7 बच्चे हुए बीमार

मुजफ्फरपुर। एक तरफ पूरा देश कोरोना का दंश झेल रहा है तो वहीं बिहार में चमकी बुखार यानी कि एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम का असर दिखने लगा है। इस इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के कारण इस साल अब तक मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल ( एसकेएमसीएच) में 7 बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें से चार का अभी भी इलाज चल रहा है, दो को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक बच्चे की मौत हो गई है।

bihar muzaffarpur chamki bukhar new case

बता दें कि एसकेएमसीएच में पिछले वर्ष भी चमकी बुखार का प्रकोप देखने को मिला था। अकेले इस अस्पताल में ही चमकी बुखार के चलते करीब 150 मासूमों की मौत हो गई थी और पूरे बिहार में इस बीमारी की वजह से तकरीबन 200 बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

राज्य सरकार ने इस गंभीर बीमारी से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। खास कर मुजफ्फरपुर में बच्चों का टीकाकरण किया गया था। लेकिन इस साल भी इस बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हो रहे बच्चे, सरकार के टीकाकरण पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

कई सारी रिपोर्ट्स के अनुसार जापानी इंसेफेलाइटिस और क्षेत्रीय भाषा में चमकी बुखार कहे जाने वाले एईएस लीची फल के चलते फैलता है। कुपोषण, जलवायु, स्वच्छता, अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं, और जागरूकता की कमी से बीमारी चरम पर पहुंचती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+