शादी में नहीं मिली कार तो दूल्हे ने शादी से किया इनकार फिर लड़की वालों ने उसे बना दिया मुर्गा और...

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां धूमधाम से बारात के साथ दूल्हा पहुंचा तो उसे लड़की पक्ष वालों ने मुर्गा बना दिया। साथ ही बारात में आए लोगों को भी लड़की वालों ने बंधक बना दिया। इतना ही नही मुर्गा बने दूल्हे के मुंह से जब कुकड़ की आवाज नहीं आई तो लड़की के गुस्साए परिजनों ने दूल्हे की जमकर धुनाई कर डाली।

uttar pradesh muzaffarnagar bride family beaten to groom and his family

मामला जनपद मुजफ्फरनगर नई मंडी क्षेत्र के गांव भागोवाली का है, जहाँ दूल्हे के शादी से इनकार करने पर हंगामा खड़ा हो गया। आपको बता दें की शादी में लड़के द्वारा कार की मांग करने पर हंगामा हुआ। मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा तो लड़की के परिजनों ने दूल्हे और पिता को बंधक बना लिया। वहीं लड़की वालों ने दूल्हे को मुर्गा बनाकर उसकी जमकर पिटाई की।

आपको बता दें की बारात जनपद मुजफ्फरनगर के ही धंनसनी गांव से बागोवाली में आई थी और सोशल मीडिया पर दूल्हे की पिटाई व मुर्गे का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी मिली। वहीं यह वायरल वीडियो 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। वैसे समाज के ठेकेदारों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है, जब मीडिया ने मामले की जानकारी पुलिस से करनी चाहिए तो स्थानीय पुलिस ने कहा कि उनके पास इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+