गंगनहर में महिला ने लगाई छलांग, सिपाही ने उसे जान पर खेलकर कैसे बचाया, देखिए वीडियो

Muzaffarnagar News (मुजफ्फरनगर)। राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड में बदनाम हो चुकी उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान ने अपनी जान पर खेलकर महिला की जिंदगी बचाई। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है। यहां एक महिला ने गंगनहर में सोमवार को छलांग लगा दी। महिला को डूबता हुआ देखकर सिपाही सतवीर सिंह ने भी छलांग लगा दी और महिला को बमुश्किल गंगनहर से बाहर निकाला।

UP police constable saved womans life in Muzaffarnagar

एसएसपी सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिपाही सत्यवीर सिंह सठेड़ी गंगनहर पुल पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात थे। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे महिला अचानक गंगनहर में कूद गई। महिला को कूदते देख वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही सत्यवीर सिंह ने नहर में छलांग लगा दी। सिपाही ने अपनी जान की परवाह किए बना महिला को बमुश्किल गंगनहर से बाहर निकाला। इस पूरी घटना को एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

महिला से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अम्मतुल रहमान पत्नी यूसुफ अली, निवासी गांव कल्याणपुर बताया। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन भी गंगनहर पुल पर पहुंचे गए। परिजनों ने महिला को मनोरोगी बताया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने महिला को बचाने के लिए सिपाही का शुक्रिया अदा किया। इंस्पेक्टर ने सिपाही को नकद इनाम देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+