UP News: शादी होते ही दूल्‍हा-दुल्हन ने की फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की FIR

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शादी के दौरान दूल्‍हा-दुल्‍हन द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया।

इस मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दूल्हा और दुल्हन का नाम पता न होने के चलते अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

up-news-the-bride-and-groom-opened-fire-as-soon-as-the-wedding-took-place

बताया जा रहा है कि बागपत जनपद से मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के दूधली गांव में एक बारात आई थी। उसी बारात में शादी संपन्न हो जाने के बाद दूल्हा दुल्हन द्वारा हर्ष फायरिंग किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुल्हन अपने हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग कर रही है जबकि दूल्हे का एक हाथ दुल्हन की कमर पर है। बताया जा रहा है कि जय माल संपन्न हो जाने के बाद दूल्हा और दुल्हन हर्ष फायरिंग किए थे।

इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने दूल्हा और दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस बारे इंस्पेक्टर उमेश कुमार द्वारा बताया गया कि शादी में दूल्हा-दुल्हन द्वारा हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद दूल्हा और दुल्हन के खिलाफ आवश्यक और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+