Sawan 2024: मुजफ्फरनगर में खुफिया एजेंसियों को मिला आतंकी हमले का इनपुट, एटीएस ने संभाली कमान
Muzaffarnagar News: भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र माह चल रहा है। इसमें कावंडियों की भारी संख्या देखने को मिल रही है। इसी क्रम में मुज्जफरनगर में भी इनकी संख्या बहुत अधिक है। लेकिन यहां सब कुछ ठीक ठाक नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इन्हें आतंकी हमले का इनपुट मिला है। इसके बाद यहां की सुरक्षा एटीएस के हवाले कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, इस बार मुजफ्फरनगर की स्थिति बेहद संवेदनशील है। यहां चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं।
ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि हम मुजफ्फरनगर की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह अलर्ट हैं। सुरक्षा के कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। एटीएस की भी तैनाती जगह जगह की जा रही है।

सुरक्षा की दृष्टि से जनपद पुलिस के अतिरिक्त एक कम्पनी रेपिड एक्शन फोर्स, छह कम्पनी पीएसी व फ्लड यूनिट तैनात है। साथ ही एंटी सबोटाॅज टीम व बीडीडीएस (बोम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्कवॉड) भी निरंतर जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रहा है।
UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में आज भी होगी भारी बारिश, जानिए कितना रहेगा तापमान
एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि सावन के इस महीने में भारी संख्या में कावडियां यहां आते है। अराजकतत्वों के साथ आतंकवादियों की भी नजर यहां के माहौल पर है। इसी संवेदनशीलता को देखते हुए एटीएस की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications