UP News: हिंदूवादी नेताओं ने क्यों किया 'लठ जिहाद' का ऐलान, किसे दी यह चेतावनी?
Muzaffarnagar News Uttar Pradesh: यूपी के मुजफ्फरनगर में हिंदूवादी नेताओं ने 'लठ पूजन' कर गुरुवार से 'लठ जिहाद' का ऐलान कर दिया है। आखिर इन्होंने ऐसा क्यों किया ?आइए जानते है -
मुस्लिम युवकों को दी चेतावनी
करवा चौथ पर हिंदू महिलाओं को मेहंदी लगाने वाले मुस्लिम युवकों को संयुक्त हिंदू मोर्चा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर ऐसा किया तो लठ तैयार है। मोर्चा के संस्थापक मनोज सैनी ने तो ये भी कह दिया कि "पहले निवेदन... फिर आवेदन और अगर तब भी नहीं माने तो दे-दनादन...'' दे-दनादन'.।

हिंदूवादी नेताओं ने आरोप लगाया कि 'हाथों में कलावा बांधकर और अन्य तरीकों से अपनी पहचान छिपाकर मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू महिलाओं को मेहंदी लगाकर मेहंदी जिहाद फैलाया जा रहा है, जिसको वो कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।इसके लिए गुरुवार को बाकायदा मोटे-मोटे लठों की पूजा की गई और ऐसे मुस्लिम युवकों के लिए चेतावनी जारी की गई कि अगर ऐसा होता पाया गया तो उनकी खैर नहीं।
UP News: लखनऊ और वृन्दावन को योगी सरकार का खास तोहफा, मिली एग्जिबिशन कम कन्वेंशन सेंटर की सौगात
संयुक्त हिंदू मोर्चा के संस्थापक मनोज सैनी ने कहा कि जिहादी मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ वो लोग अभियान चलाएंगे। अगर चेतावनी के बाद भी वो लोग नहीं माने तो फिर उन्हें किसी भी सूरत में नहीं बख्शेंगे।












Click it and Unblock the Notifications