'राष्ट्रवाद और आतंकवाद के मुद्दे पर होगा 2022 का चुनाव', योगी के मंत्री बोले- राष्ट्र भक्त देंगे BJP को वोट

मुजफ्फरनगर, 25 अक्टूबर: योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल का विवादित बयान सामने आया है। कपिल देव ने मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 का चुनाव राष्ट्रवाद और आतंकवाद के ऊपर होगा। जो राष्ट्रवादी लोग हैं वो बीजेपी को वोट करेंगे और जो आतंकवाद को संरक्षण देने का काम करते हैं वो अन्य पार्टी को वोट देंगे। दरअसल, बीजेपी ने मुजफ्फरनगर में 'पाल समाज सम्मेलन' का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और कौशल विकाश मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।

UP minister Kapil Dev Aggarwal said Assembly election 2022 will be based on nationalism and terrorism

कार्यक्रम में बोलते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कश्मीर के हालात को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में आतंकवादी हमारे जवानों को मारते थे तो तब हमारे प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने जाकर घुटने टेकते थे। भीख मांगते थे की पाकिस्तान हमला कर रहा है हमारी जान बचाओ, लेकिन आज अगर कोई हमारे जवानों पर हमला करता है तो उसे सबक सिखाते हैं। कपिल देव अग्रवाल ने कहा, ''हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार उनके 400 आतंकवादियों को मार गिराने का काम किया है।''

'राष्ट्र भक्त लोग हैं वो बीजेपी को वोट देंगे'

अग्रवाल ने आगे कहा, ''आज सभी राष्ट्र भक्तों का एक कार्यक्रम है। जिन राजनीतिक दलों की जमीन आज खिसक गई है वे मोदी और योगी पर टिप्पणी करने का काम कर रहे हैं। आज वो लोग कहते हैं कि चुनाव फिर हिंदू-मुस्लिम के आधार पर होगा। लेकिन हमारा कहना ये है कि मोदी और योगी जी ने सभी विकास के कार्य किए हैं। सबका साथ और सबका विकास और सबका सम्मान, लेकिन उसके बावजूद भी लोग हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं।'' उन्होंने कहा, हम सबका विकास की बात करते हैं, लेकिन अगर जो भी चुनाव होगा वो राष्ट्रवाद और आतंकवाद के ऊपर होगा। जो राष्ट्र भक्त लोग हैं वो बीजेपी को वोट देंगे और जो आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले लोग हैं वो किसी और पार्टी को वोट देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+