UP News: पिता ने मासूम बेटी के साथ किया कुछ ऐसा, गोद में लेते ही चीख पड़ी मां, हैरान कर देगा ये मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर में एक शख्स ने अपनी ही मासूम बेटी के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसे सुनकर उसकी पत्नी के होश उड़ गए। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार पिता के खिलाफ उसकी पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले को जिसने भी सुना उसका रूप कांप उठा। लोगों द्वारा ऐसे पिता के खिलाफ करने की मांग की जा रही है।

यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ना कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला गुलशेर नामक एक शख्स अपनी 3 साल की मासूम बेटी के साथ शुक्रवार को अपने कमरे में मौजूद था। उसकी दूसरी पत्नी साजिदा गाय को चारा डालने के लिए गई थी।
साजिदा का आरोप है कि वह गाय को चारा डाल रही थी इस दौरान उसकी बेटी अचानक चिल्लाने लगी। वह लौटकर आई तो उसने देखा कि उसकी बेटी चारपाई पर सोई थी और उसका पति उसके समीप में खड़ा था। उसने अपनी बेटी को गोद में उठाया तो बेटी का शरीर ढीला पड़ गया था।
उसके बाद उसे इस बात का यकीन हुआ कि उसम पति ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसके बाद उसने फोन करके पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी गुलशेर को हिरासत में ले लिया।
साजिदा द्वारा बताया गया कि उसकी शादी साल भर पहले गुलशेर के साथ हुई थी। साजिदा गुलशेर की दूसरी पत्नी है जबकि पहली पत्नी से गुलशेर के पांच बच्चे हैं। साजिदा द्वारा आरोप लगाया गया कि गुलशेर चाहता था कि उसकी प्रॉपर्टी में बंटवारा न हो जिसके चलते उसने उसकी बेटी की हत्या की है। फिलहाल इस मामले में साजिदा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications