यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- दिल्‍ली में हुई हिंसा के पीछे कम्युनिस्ट पार्टी का हाथ

up bjp chief swatantra dev singh statement on violence in Delhi: मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली में किसानों द्वारा की गई हिंसा के पीछे कम्युनिस्ट पार्टी के हाथ होने की बात कही है। उन्‍होंने कहा कि सभी विपक्षी दल भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए तरह-तरह की साजिश रच रहे हैं। किसान आंदोलन भी इसी साजिश का एक हिस्सा है। उन्‍होंने कहा कि आंदोलन में किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं होनी चाहिए। बता दें, स्‍वतंत्र देव सिंह मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहे पर एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

up bjp chief swatantra dev singh said Communist Party hand behind violence in Delhi

पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी पूरे देश में लगभग समाप्त हो चुकी है। बंगाल में वह खत्म होने के कगार पर है। कम्युनिस्ट पार्टी किसी न किसी तरह से देश में हिंसा चाहती है। माओवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा देने में भी इसी का हाथ है। अब दिल्ली में किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा बचा नहीं है, इसलिए केंद्र सरकार को किस तरह बदनाम करने के लिए साजिश रच रहे हैं।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लगातार किसानों की बात सुनी जा रही है, केंद्रीय कृषि मंत्री लगातार किसानों से वार्ता कर रहे हैं। इसके बाद भी इस तरह की तोड़फोड़ और हिंसा की गई, यह सरासर गलत है। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग भी हिंसा में शामिल हैं, उनपर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। बता दें, कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने 26 जनवरी को दिल्‍ली में ट्रैक्‍टर मार्च निकाला, इस दौरान कई जगहों पर कुछ किसान और पुलिस आमने सामने आ गए। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और किसान भी घायल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+