जमीनी विवाद में अपनों के ही कातिल बन गए चचेरे भाई और चाचा, 15 साल के लड़के को गोलियां से भूना
मुजफ्फरनगर. यूपी में मुजफ्फरनगर जनपद के ककरौली थाना इलाके में 25 बीघा जमीन को लेकर चल रहे आपसी विवाद में एक किशोर की निर्दयता से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने किशोर के पिता की शिकायत पर उसके चचेरे भाई और चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चचेरे भाई और चाचा पर आरोप हैं कि, उन्होंने किशोर का पहले अपहरण किया, फिर उसे गोलियां से भून डाला।

पुलिस ने मृतक किशोर की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया था। उसके बाद से ही उसके कातिलों को खोज रही है। घटना ककरौली थाना क्षेत्र के खरपोड गांव की है। हत्या 15 वर्षीय किशोर विनीत पुत्र चंद्रपाल की हुई है। गुरुवार की दोपहर को उसे चचेरा भाई ललित बाइक पर बिठाकर कहीं ले गया था। बाद में चोरावाला व मीरवाला मार्ग के पास जंगलों में उसकी लाश पड़ी मिली।
ललित से जब विनीत के पिता चंद्रपाल ने पूछा कि विनीत कहां है तो उसने साफ कह दिया कि उसकी ललित (मृतक के चाचा) ने हत्या कर दी है। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने बताया कि, 25 बीघा जमीन को लेकर पहले तो विनीत के कलयुगी चचेरे भाई ने उसका अपहरण किया और फिर हत्या कर फरार हुआ। जल्द ही दोनों हत्यारापियों की गिरफ्तारी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications