मुजफ्फरनगर: मच्छर भगाने के उपाय ने ली तीन मासूम बच्चों की जान, दम घुटने से हुई मौत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ही परिवार के तीन बच्चों की सोते समय दम घुटने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर मासूमों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, भौराकलां निवासी राजवीर गांव के भट्टे पर मजदूरी करता है। वह रात में पत्नी सीमा के साथ भट्टे पर गया था। इस दौरान उन्होंने अपने तीनों बच्चों को कमरे में सुलाकर मच्छरों को भगाने के लिए एक कॉयल जलाकर छोड़ दी। चंद घंटों बाद कॉयल के कारण पास ही रखे उपलों ने आग पकड़ ली और कमरें में धुआं घुटने से ग्यारह साल की सपना नौ साल के अभय और सात साल के निखिल की दम घुटने से मौत हो गई।
सुबह 10 बजे परिजन घर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। बच्चों को कमरे में निढाल पड़ा देख माता-पिता के होश उड़ गए। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।












Click it and Unblock the Notifications