Sawan 2023: जय भोले की! मुज़फ्फरनगर से निकली नोटों की कांवड़, कीमत जान कर उड़ जाएंगे होश

उत्तर प्रदेश में हर साल सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं। इस दौरान हर भोले के पास अपनी-अपनी बेहद ही सुंदर कांवड़ देखने को मिलती हैं। लेकिन इस शनिवार मुज़फ्फरनगर का दिल कहे जाने वाले शिव चौक पर एक ऐसी कांवड़ देखने को मिली, जिसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित था। इस कावड़ में 1 लाख 51 हज़ार रुपये के 50 और 200 के नोट लगे हुए थे।

लाखों रुपए की कांवड़
दरअसल, दिल्ली के शाहदरा से ग्राम चमोली निवासी शिवभक्त नागर राणा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर नोटों की कावड़ हरिद्वार से ला रहे हैं। जिसके चलते आज ये नोटों की कावड़ मुजफ्फरनगर में पहुँची थी। इस कावड़ को देखकर हर कोई हैरान था। इस कावड़ में एक लाख 51 हज़ार रूपये के 50 और 200 के नोट लगाए हुए थे।

Sawan 2023 Most beautiful and expensive Kanwar crosses Muzaffarnagar going to agra via delhi

हरिद्वार से गंगाजी को लेकर चले थे भोले
वहीं नोटों की इस कांवड़ को ला रहे भोले ने बताया कि यह उनकी तीसरी नोटों की कावड़ है। वह हर बार की तरह इस बार भी हरिद्वार से गंगाजल भरकर दिल्ली शाहदरा जा रहे हैं। जिसके चलते वह 30 किलोमीटर प्रतिदिन पैदल यात्रा कर अपना सफर तय कर रहे हैं। सोमवार तक वह शिव मंदिर पहुंचकर वहां भोले शंकर को गंगाजल अर्पित करेंगे।

Sawan 2023 Most beautiful and expensive Kanwar crosses Muzaffarnagar going to agra via delhi

भोले बाबा की कृपा है
अधिक जानकारी देते हुए भोले 'नागर राणा' ने बताया कि वे हरिद्वार से आ रहे हैं और दिल्ली जाएंगे। फिर दिल्ली से आगरा के ग्राम चमोली जाएंगे। कांवड़ में 1 लाख 51 हजार के नोट लगाने के सवाल पर उन्होंने बताया, 'यह तो बस उनकी इच्छा थी इसलिए लगा दिए। बाबा की कृपा है, यह मेरी अकेले की कावड़ है और भाई साथ में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+