मुजफ्फरनगर: बदमाशों ने आरएसएस नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में शुक्रवार सुबह अपने खेत में चारा लेने गए ग्रामीण को बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं, ग्रामीणों ने किसान को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

rss activist shot in muzaffarnagar

दरअसल, सोमपाल (40) शुक्रवार सुबह अपने में खेत में चारा लेने गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने पीछे से उनको गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर पड़े और बदमाश मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया गया कि सोमपाल सिंह आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख हैं। वह सुबह 6 बजे चारा लेने के लिए जंगल में गए थे। वहीं, पीछे से बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके कूल्हे पर लगी है। थानाध्यक्ष फुगाना अक्षय शर्मा ने बताया कि घायल आरएसएस नेता सोमपाल को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस बयान लेने के लिए मेरठ मेडिकल गई है।

Recommended Video

      मुजफ्फरनगर- मामूली कहासुनी के बाद मामा ने भांजे को मारी गोली, मौत

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+