किसानों को मतगणना तक चुप रहने की राकेश टिकैत ने दी सलाह, बोले- उसके बाद देखेंगे क्या करना है

किसानों को मतगणना तक चुप रहने की राकेश टिकैत ने दी सलाह, बोले- उसके बाद देखेंगे क्या करना है

मुजफ्फरनगर, 18 फरवरी: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर के सिसौली में मासिक पंचायत का आयोजन किया। इस पंचायक में राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा तंज कसा है। टिकैत ने तंज करते हुए कहा कि भाजपा के वोटों की गिनती 15 हजार से शुरू होगी, जबकि दूसरों की शून्य होगी। कहा कि सरकार ने अभी तक अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है इसलिए आप तैयार रहे और गांव गांव जाकर संगठन को और मजबूत बनाये क्योंकि सरकार और बहुत से नए कानून और किसान विरोधी पॉलिसी लेकर आ रही है।

Rakesh Tikait advised farmers to remain silent till counting of votes

जल बचाने का नरेश टिकैत ने किया आह्वान
मासिक पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि संगठन के अंदर कुछ खामियां हैं, जिन्हें वह दूर कर लें। हम तो संगठन की निस्वार्थ रूप से सेवा कर रहे हैं, करते रहेंगे। इस दौरान नरेश टिकैत ने जल बचाने का भी आह्वान किया। उन्होंने किसानों व आम नागरिकों से पानी खर्च करने की अपील करते हुए कहा कि हमें अपनी आगामी पीढ़ी के लिए जल बचाकर रखना है। उन्होंने जनपद में दुर्घटना में हुई दो बच्चों की मृत्यु पर भी दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने बाइक पर तीन सवारियों के बैठने पर भी ऐतराज जताया और किसानों से बाइक पर दो सवारियों के बैठने का आह्वान किया।

17 दिन रहो चुप
इस दौरान बोलते हुए राकेश टिकैट ने कहा कि आगामी 17 मार्च की होली है। 10 मार्च के परिणाम यह तय करेंगे कि इस बार होली किसकी मन रही है। कहा कि 17 दिन बाद चुनाव के परिणाम आ जाएंगे। 17 दिन चुप रहो। उसके बाद देखेंगे कि हमें क्या करना है। जिस तरह से 14 दिन की जेल हो जाती है, उसी प्रकार 17 दिन की शांति और कर लो। उन्होंने किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि हरियाणा के मुकाबले यूपी में 12 गुना बिजली का रेट है। हरियाणा में बिजली रेट 15 रुपये हार्स पावर है। हमारे यहां 175 रुपये है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

गन्ना भुगतान हो डिजिटल
कहा कि डिजिटल की तरफ पूरा देश जा रहा है। डिजिटल का हमें भी मजा लेने दो। गन्ना भुगतान भी डिजिटल से करे। गन्ने का रेट, वेट व क्वालिटी को देखकर गन्ना किसान जब घर पहुंचे, उसका भुगतान उसके खाते में पहुंच जाना चाहिए। एक तरफ गन्ना ले लो व दूसरी तरफ हमें भुगतान कर दो। उन्होंने एमएसपी पर भी सरकार द्वारा घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि व्यापारी एमएसपी से कम पर माल खरीद रहे हैं। जो भी आपके पास आए उससे इस बारे में बात करो।

मंदिर-मस्जिद में बीजेपी ने उलझाया: राकेश टिकैत
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने बहुत से वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए। वह बहुत सी पालिसी लेकर आ रहे हैं। जिसके पास दो पशु होंगे, उसे कामर्शियल कनेक्शन लेना पड़ेगा। लोगों को दूसरे धंधों में लगा दिया। मंदिर मस्जिद में उलझा दिया। हम अराजनीतिक आदमी हैं। संगठन की मजबूती के लिए गांव-गांव से सभी को जोड़ो। वोट से क्या लेना, जिसका काम बनेगा बन जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+