Muzaffarnagar News: ठंड में छोटी सी गलती पड़ी महंगी, चार लोग हुए बेहोश, एक मासूम की गई जान
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार की रात में कमरे में गैस हीटर जलाकर सोना एक परिवार को महंगा पड़ गया। कमरे में हीटर जलाकर सोने के चलते परिवार के चार सदस्य बेहोश हो गए। सुबह में मामले की जानकारी होने के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों द्वारा जांच पड़ताल की गई। जांच पड़ताल के बाद मासूम बालक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अचेत हुए तीन लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

यह पूरी घटना मुजफ्फरनगर जनपद के निधि कोतवाली कॉलोनी की है। कॉलोनी में वसीम नामक एक युवक रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बताया जा रहा है कि उसके परिवार में उसकी मां पत्नी बेटी और ढाई साल का बेटा था।
वसीम की मां शकील द्वारा बताया गया कि उसका बेटा रिक्शा चलाकर आया और सभी लोग साथ में खाना खाए। खाना खाने के बाद ठंड अधिक होने के चलते वसीम ने अपने कमरे में हीटर जला दिया जबकि उसकी मां शकील दूसरे कमरे में सोने के लिए चली गई।
हीटर जलाने के बाद सभी लोग सो गए और रात में वसीम और उसकी 35 वर्षीय पत्नी अफसाना 5 वर्षीय बेटी इल्मा और ढाई वर्षीय बेटा अमन अचेत हो गए। सुबह उठने के बाद वसीम की मां शकील देवी जब बेटे को आवाज दी तो अंदर से कोई हलचल नहीं हुआ उसके बाद वह कमरे में पहुंची।
उन्होंने देखा कि चारों लोग बेहोश पड़े हुए थे उसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को आवाज़ लगाई। आवाज सुनने के बाद वहां से आस-पड़ोस के लोग पहुंचे और चारों को अस्पताल ले गए जहां मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा वसीम और उसकी पत्नी अफसाना को होश आ गया लेकिन उसकी बेटी अभी भी गंभीर हालत में है।












Click it and Unblock the Notifications