मुजफ्फरनगर: 100 साल पुराना पुल तोड़ते समय नदी में जा गिरा बुलडोजर, बाल-बाल बचा चालक
मुजफ्फरनगर, 26 सितंबर: 100 साल पुराना गंग नहर का पुल ध्वस्त करते समय मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान पुल पर मौजूद बुलडोजर मशीन भी नहर में समा गई। हालांकि, इस हादसे में बुलडोजर चालक बाल-बाल बच गया। तो वहीं, अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें जर्जर और संकरे पुल पर खड़ा हुआ एक बुलडोजर नजर आ रहा है।

यह मामला मुजफरनगर जिले के पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सिखेड़ा में गंग नहर पर 100 साल से भी अधिक पुराना पुल है। पुल काफी जर्जर होने के कारण 2021 में ही उसके बराबर में नए पुल का निर्माण कराया गया था। तब से यह पुल आवागमन के लिए लगभग बंद ही चल रहा था। लेकिन, हाईवे निर्माण के चलते पुल का निर्माण भी शीघ्र ही प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर रविवार को गंगनहर पर स्थित पुराना और जर्जर पुल ध्वस्त किया जा रहा था।
इस दौरान बुलडोजर (जेसीबी) चालक राकेश यादव पुत्र वीरेन्द्र निवासी डुगरी थाना मांडी जनपद सारण बिहार पुल ध्वस्तिकरण कर रहा था। पुल के एक हिस्से को बुलडोजर द्वारा तोड़ा जा रहा था। जैसे ही पुल का एक भाग ध्वस्त होकर गंगर नहर में समाया। इस दौरान अचानक से पुराने पुल में दरार बढ़ती चली गई और पुल भरभराकर गिरने लगा। जिससे जेसीबी मशीन भी पानी में समाने लगी। इस दौरान जेसीबी मशीन चालक किसी तरह कूदकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पुल ध्वस्तिकरण के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। थाना सिखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुचंकर व्यवस्था संभाली।












Click it and Unblock the Notifications