मुफ्फरनगर के किसान ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, इकलौती बेटी की घुड़चढ़ी कर बोला - यही मेरा बेटा है
पिंटू ने बताया कि उनकी बेटी ने बीटेक किया है। वह दुबई में नौकरी करती है। सिमरन की शादी उत्तराखंड के काशीपुर निवासी दुष्यंत के साथ सोमवार हुई। रविवार को घुड़चढ़ी की रस्म हुई है।
यूपी में मुजफ्फरनगर में एक किसान ने सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ बेटी की घुड़चढ़ी की रस्म की। परिवार की इकलौती बेटी जब घोड़ा-बग्गी पर सवार होकर निकली तो देखने वालों की भीड़ लग गई। परिवार के हर सदस्य ने बेटी की घुड़चढ़ी का जश्न मनाया। सभी ने बेटी को शुभकामनाएं दी। दुबई में नौकरी करने वाली बेटी सिमरन ने कहा कि वही बेटी है और वही बेटा। परिवार ने खुशी से पाला और खुशी से ही मुझे बग्गी पर बैठाया। सिमरन ने कहा कि हर माता-पिता को अपनी बेटियों को संस्कार और शिक्षा देनी चाहिए।

कस्बे में घोड़ा-बग्गी पर सवार होकर निकली सिमरन
मुजफ्फरनगर के खतौली में रहने वाले किसान पिंटू चौधरी के घर सोमवार को इकलौती बेटी सिमरन चौधरी की शादी थी। शादी से एक दिन पहले रविवार को सिमरन कस्बे में घोड़ा-बग्गी पर सवार होकर निकली। पिंटू ने बताया कि उसके घर में बेटा नहीं है, लेकिन हमेशा बेटी को ही बेटा मानकर परवरिश की है।

पूरे परिवार ने दिया सिमरन का साथ
किसान पिंटू ने कहा कि उनकी ख्वाहिश थी कि वह बेटी की घुड़चढ़ी करें। परिवार की सहमति के बाद रविवार को बेटी कस्बे में बग्गी पर सवार होकर निकली। इस दौरान उनका पूरा परिवार साथ रहा। वह और उनका परिवार बेहद खुश हैं।

दुबई में नौकरी करती है सिमरन चौधरी
किसान पिंटू ने बताया कि उनकी बेटी ने बीटेक किया है। वह दुबई में नौकरी करती है। सिमरन की शादी उत्तराखंड के काशीपुर निवासी दुष्यंत के साथ सोमवार हुई। रविवार को घुड़चढ़ी की रस्म हुई है।












Click it and Unblock the Notifications