महिला पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था आशिक और दोस्त, पति ने 'लव जिहाद' की दर्ज करवाई FIR

मुजफ्फरनगर। धर्म परिवर्तन अध्यादेश 2020 को मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित 'लव जिहाद' मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। दरअसल, अक्षय त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज किया है। पुलिस की मानें तो अक्षय त्यागी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि नदीम और सलमान उसकी पत्नी पर धर्म परिवर्तन करने और नदीम से शादी करने का दबाव बना रहे हैं।

love jehad case registered by mansoorpur police station on husband complaint

दरअसल, मामला दो राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से जुड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पूरा निवासी अक्षय की शादी 3 साल पहले हुई थी। अक्षय की दो संतान भी हैं। अक्षय हरिद्वार के भगवानपुर में लेबर कांट्रेक्टर का काम करता था, जहां पर उसके अधीन नदीम नाम का एक युवक भी काम करता था। अक्षय का आरोप है कि नदीम ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसमें नदीम का सहयोगी उसका दोस्त सलमान भी शामिल था।

आरोप है कि नदीम उसकी पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। अब महिला के पति ने गंभीर आरोप लगाते हुए मंसूरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 504/ 506 /120 बी व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 की धारा 3/5 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। बहरहाल इस मामले को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, मगर मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+