बीएड की छात्रा से शादी करने का दबाव बना रहा था प्रधान का देवर, इनकार करने पर मारी गोली

Muzaffarnagar news, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बीएड की छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला प्रधान का देवर छात्रा से शादी का दबाव बना रहा था, इनकार करने पर उसने छात्रा को गोली मार दी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। घंटों की मशक्कत के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

girl shot dead in muzaffarnagar

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मामला थाना भोपा क्षेत्र के गांव बहुपुरा का है। गांव की ही महिला प्रधान के देवर व उसके प्रतिनिधि ने बीएड की छात्रा स्वीटी पुत्री तेजपाल की उस समय गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी जब वह गांव में ही दुकान पर सामान लेने गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक काफी समय से उससे छेड़छाड़ कर रहा था। ये भी बताया जा रहा है कि हत्यारोपी युवक स्वीटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। मना कर देने के बाद कुछ दिन पहले आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि थाना स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के चलते पुलिस द्वारा इनका समझौता करा दिया गया था।

girl shot dead in muzaffarnagar

सरेराह गोली मारकर हत्या

सोमवार को आरोपी अमित ने सरेराह गांव में स्वीटी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। ग्रामीणों ने मृतका के शव को उठने से मना कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और कई घंटों की मशक्कत के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+