यूपी: मुजफ्फरनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और फरार बदमाश की तलाश में जुट गई। वहीं, पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

 criminal injured in encounter with muzaffarnagar police

एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि मामला मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र स्थित फलावदा रोड का है, जहां देर रात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दूर से एक संदिग्ध बाइक को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने बाइक रोकने के बजाय पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें बाइक सवार एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, घायल बदमाश की पहचान मेरठ के शातिर वाहन चोर जाकिर के रूप में हुई।

जबकि दूसरा बदमाश गन्ने के खेत में घुस गया, पुलिस ने काफी देर बदमाश को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए वह भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का देसी तमंचा और कई जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़ा गया बदमाश मेरठ का शातिर वाहन चोर बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+