कांग्रेस नेत्री डॉ. यासमीन ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- चुनाव हारने पर बेचना चाहता था वो

कांग्रेस नेत्री डॉ. यासमीन ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- चुनाव हारने पर बेचना चाहता था वो

मुजफ्फरनगर, 13 मार्च: मुजफ्फरनगर जिले की चरथावल विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी डॉ. यासमीन राव ने अपनी पति पर गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस नेत्री डॉ. यासमीन राव ने बताया कि उनके पति चुनाव हारने पर उन्हें बेचने की बात कह रहा है। इतना ही नहीं, कांग्रेस नेत्री ने बताया कि उनके पति ने ही उन्हें करीब 25 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से घर का ताला तोड़कर उन्हें बंधन मुक्त कराया। वो अब इस मामले की शिकायत यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी से करेंगी। फिलहाल पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।

Congress leader Dr. Yasmin made serious allegations against her husband

बता दें, डॉ. यासमीन राव ने चारथावल विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें इस चुनाव में मात्र 956 वोट प्राप्त हुए थे। अब उन्होंने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। आपको बता दें, डॉ. यासमीन राव के पति अरशद राणा का कुछ दिनों पहले मुजफ्फनगर थाने में फूट-फूटकर रोने का वीडियो सामने आया था। जब थानेदार ने उनसे रोने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया था कि टिकट के लिए बीएसपी के एक वरिष्ठ नेता ने करीब 67 लाख रुपए लिए थे, लेकिन अब उनका टिकट काट दिया गया औऱ उनके रुपए भी वापस नहीं किए। अब वो अपनी पत्नी की शिकायत के बाद अब खुद आरोपों के घेरे में फंस गया है।

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, डॉ. यासमीन राव ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पति चुनाव हारने पर उसे बेचने की बात कह रहा है। उस पर पत्नी ने भी 10 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बताया कि 10 मार्च को पति ने उसे काउंटिंग में जाने से रोक दिया। उसे मेरठ रोड पर एक बैंक्वट हॉल के सामने गली में स्थित मकान में गुरुवार रात बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। उसे 25 घंटे तक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। करीब 25 घंटे बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने उसको बंधन मुक्त कराया।

डॉ. यासमीन का आरोप है कि उसके पति ने उसकी पिटाई की। इसके बाद कहा कि वह चुनाव हार गई है, इसलिए उसको वह एक रिश्तेदार के हाथ बेचकर पैसा कमाएगा। उन्होंने कहा कि उसके पति ने झूठ बोलकर शादी की। उसके पति ने उसे बताया था कि वह पहले से शादीशुदा नहीं है। जब उसने अपने हॉस्पिटल के स्टाफ जावेद को फोन कर बुलाया, तो उसके साथ भी मारपीट कर उसको भगा दिया गया। उसको मकान में बंद कर दिया गया और बाहर से ताला लगा दिया।

पुलिस कर रही है शिकायतों की जांच
कांग्रेस प्रत्याशी के उसके पति और रिश्तेदारों पर बंधक बनाने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाने के बाद से बवाल मचा है। पीड़िता खुद एक डॉक्टर है और आयुर्वेद में उपचार करती है। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र रावत ने बताया कि महिला ने चरथावल से चुनाव लड़ा है। उसकी शिकायत मिल चुकी है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+