सुहाग सेज पर पति और नंदोई ने मिलकर दुल्हन की जिंदगी कर दी तबाह
Muzaffarnagar news, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सुहागरात पर नवविवाहिता के साथ गैंगरेप का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सुहाग सेज पर पति ने नंदोई के साथ मिलकर पत्नी का गैंगरेप किया। इसके बाद खून से लथपथ नवविवाहिता को कमरे में बंद कर घर से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही परिजनों ने दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

सुहाग सेज पर पति-नंदोई ने पार की हदें
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक युवती का निकाह मीरापुर थाना क्षेत्र में हुआ था। हंसी खुशी निकाह के बाद बारात विदा भी हो गई। नवविवाहिता अपनी ससुराल भी सकुशल पहुंच गई, लेकिन रात को सुहाग की सेज पर नवविवाहिता के साथ उसके पति कलीम और नंदोई दाऊद ने हैवानियत की हदें पार करते हुए नवविवाहिता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला।

रातभर लूटी दुल्हन की अस्मत
दरिंदों ने रातभर नवविवाहिता की अस्मत लूटी और खून से लतपथ बेहोशी की हालत में उसे कमरे में बंदकर फरार हो गए। पड़ोसियों ने परिजनों को युवती की हालत के बारे में बताया, जिसके बाद परिजन ने अपनी बेटी को गंभीर हालत में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।जानकारी के मुताबिक, दरिंदों ने नवविवाहिता के प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह से जख्मी कर दिया, डॉक्टरों को सर्जरी कर स्टिचिंग करनी पड़ी। मीरापुर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गैंगरेप सहित कई धाराओं में मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पीड़ित परिवार दहशत में है।

केस दर्ज, आरोपी फरार
पीड़िता की बहन ने बताया कि उसकी बहन की शादी 6 मार्च को हुई थी। अगले दिन सुबह एक रिश्तेदार ने फोन पर जानकारी दी कि तुम्हारी बहन की तबियत खराब है, उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब हम वहां पहुंचे तो वह हमें बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने के बाद उसने बताया कि उसके नंदोई दाऊद, पति कामिल और सास ससुर ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की। इसके बाद में पीड़िता के पति कामिल और नंदोई ने उसके साथ गैंगरेप और शारीरिक यातनाएं दीं। एसपी देहात अलोक शर्मा ने बताया मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications