मुजफ्फरनगर: BJP विधायक उमेश मलिक का अखिलेश पर तंज, कहा- पाकिस्तान में जाकर बनाओ सरकार

मुजफ्फरनगर। खबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से है। यहां बुढ़ाना विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक उमेश मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक उमेश मलिक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उमेश मलिक ने कहा कि हिंदुस्तान में तो उनकी सरकार बनने का सपना अब कभी पूरा नहीं होगा।

BJP MLA Umesh Malik criticized Akhilesh Yadav

उमेश मलिक यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव को यदि अब अपनी सरकार बनानी है तो उन्हें पाकिस्तान जाना होगा। दरअसल, उन्होंने यह बाते बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव ढिंढावली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी विधायक उमेश मलिक ने अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन संबंधी बयान को लेकर निशाना साधा।

कहा कि उनका सरकार बनाने का सपना हिंदुस्तान में पूरा नहीं होगा। वीडियो में विधायक कह रहे हैं कि यदि उन्हें सरकार बनाने का सपना पूरा करना है, तो पाकिस्तान चले जाएं। पाकिस्तान में उनका सपना पूरा हो सकता है। विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद भी वो अपने इस बयान पर अडिग है। उन्होंने एसपी प्रमुख पर संप्रदाय के आधार पर राजनीति करने का आरोप लगाया। अब देखना होगा कि बीजेपी विधायक के इस बयान पर समाजवादी पार्टी क्या जवाब देती है।

योगी की सेल्फी पर अखिलेश का तंज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ की सेल्फी को लेकर उनपर तंज कसा है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में लहचूरा बांध का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद वहां सेल्फी ली थी। इस सेल्फी पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, 'शुक्र है तस्वीर तो उनकी अपनी है, काम भले किसी और का है।' इतना ही नहीं, अखिलेश ने अपने ट्वीट में एक कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में उन्होंने दावा किया कि लहचूरा बांध का निर्माण सपा सरकार में कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+