मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी का शव खेत में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Muzaffarnagar News (मुजफ्फरनगर)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पांच साल पहले 2013 में हुए दंगों के आरोपी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। दंगे के आरोपी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि उसका शव का खेत में ही ट्यूबवेल के कमरे में लटका मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के बेटे सतेंद्र ने पिता की हत्या का आरोप गांव के ही चार लोगों पर लगाते हुए उनके खिलाफ नामजद शिकायत दी है।

An accused in Muzaffarnagar riots case was found dead

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा निवासी 60 वर्षीय सौदान सिंह अपने परिवार के साथ रहते था। बता दें कि शनिवार को सौदान सिंह अपने खेतों पर पानी देने आए थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। अगले दिन सुबह तक पिता के घर वापस नहीं लौटने पर उसका बेटा खेत में पहुंचा। जहां पिता सौदान सिंह खेत में स्थित ट्यूबवले के कमरे में फंदे पर लटका मिला। यह देखते ही बेटे ने इसकी जानकारी पुलिस और परिवार को दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दंगों के थे आरोपी
बताया जा रहा है कि सौदान सिंह जनपद मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों में नगला मदौड़ पंचायत के दौरान हुई आगजनी का आरोपी भी थे। यहां भीड़ ने एक कार में आग लगा दी थी। इनमें आठ आरोपियों की पहचान हुर्इ, जिसमें सौदान सिंह को नाम भी शामिल था। पुलिस ने सौदान सिंह को 8 नवंबर 2013 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आया था।

पुलिस ने किया मामला दर्ज
एसपी सिटी ओम वीर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे सतेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे ने गांव के चार लोग के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+