यूपी: किसानों का लेखपाल से लेकर अमीन तक कर रहे शोषण, रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुज़फ्फरनगर में किसानों से रिश्वत लेने का खेल जोरों पर चल रहा है। तहसीलों में तैनात लेखपाल से लेकर अमीन तक किसानों के शोषण करने के लिए आतुर हैं। ताजा मामला मुज़फ्फरनगर के चरथावल का है, जहां एक अमीन किसान से आरसी ना काटने के एवज में कई दिनों से रिश्वत की मांग कर रहा था। इससे तंग आकर किसान ने किसान नेताओं को अपनी परेशानी बताई तो उन्होंने अमीन को रिश्वत देने के लिए किसान को रुपये मार्क कर के दिये और अमीन को रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद कर लिया। रिश्वत लेते अमीन को भाकियू नेताओं ने मौके से ही पकड़ लिया। भाकियू नेताओं ने रिश्वतखोर अमीन के खिलाफ थाने में तहरीर व वीडियो देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी आरोपी अमीन के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

Amin caught taking money from farmer

क्या है पूरा मामला

मामला चरथावल क्षेत्र के गांव चौकड़ा का है जहां कय्यूम नामक किसान ने ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा जलालाबाद से लोन लिया हुआ था जिस पर किसान कय्यूम की रिकवरी आ गयी थी। इसमें अमीन रब्बान ने रिकवरी के पैसे का समय आगे बढ़ाने व आरसी ना काटने की एवज में 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी। जिस पर किसान कय्यूम ने एक बार तो 10 हजार रिश्वत दे दी थी लेकिन जब तीन दिन पूर्व एक बार फिर अमीन द्वारा किसान से रिश्वत की मांग की गई तो किसान ने इस मामले को भाकियू नेता विकास शर्मा के सामने बताया।

Amin caught taking money from farmer

रिश्वत लेते कैमरे में किया कैद

इसके बाद किसान नेता ने किसान को दुबारा रिश्वत देने के लिए बोला और नोट को मार्क करके दिए। रिश्वत लेते अमीन कय्यूम को भी कैमरे में कैद कर दिया। भाकियू नेताओं के साथ मिलकर किसान ने थाना चरथावल में आरोपी अमीन के खिलाफ रिश्वत लेने की तहरीर व वीडियो दी और अमीन को भी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी अमीन के पास से रिश्वत के मार्क हुए नोट भी बरामद कर लिया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद अब अधिकारी रिश्वतखोर अमीन के खिलाफ़ जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+