ज्वार की फसल में गला काटकर मार दी गई युवती, हत्यारे का यूपी पुलिस को नहीं मिला कोई सुबूत
मुजफ्फरनगर। यूपी में जनपद मुजफ्फरनगर में थाना शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली के खेतों में एक युवती मृत मिली। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी। सुबह गांववालों को उसकी लाश ज्वार के खेतों में बुरी हालत में पड़ी देखी। शव से खून बह रहा था। कुछ ही देर में वहां भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जंगल में ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, काफी देर भी बाद भी हत्यारे से जुड़ा कोई सुबूत नहीं मिल सका।

संवाददाता के अुनसार, मृतका की पहचान 21 वर्षीय शबीना पुत्री उमरजान के रूप में हुई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही ऑनर किलिंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सर्च अभियान भी चलाया। मगर पुलिस को आस-पास कोई दूसरा व्यक्ति या कोई अन्य सामान नहीं मिला। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही युवती के परिजन फरार हैं। पुलिस ने उसी आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी देहात आलोक शर्मा का कहना है जी इस पूरे घटनाक्रम में जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications