मुजफ्फरनगर: 3 घंटे में दूसरी मुठभेड़, एक और 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को 3 घंटे के अंदर पुलिस की बदमाशों के साथ दूसरी बार मुठभेड़ हुई। पुलिस ने एक और 15 हजार का इनामी बदमाश फैजान को घायल कर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने किया रुकने का इशारा तो कर दी फायरिंग
नेशनल हाईवे 58 पर थाना छपार पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाशों को आता देख रुकने का इशारा किया, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने मुठभेड़ कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गोली से घायल हुए बदमाश फैजान पर 15 हजार का इनाम है।

कई मुकदमों में वांछित चल रहा था बदमाश
फैजान सहारनपुर व गाजियाबाद से कई मुकदमों से वांछित चल रहा है। फिलहाल, घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications