1900 करोड़ के शिवाजी स्टैच्यू को Z++ सिक्योरिटी

मुंबई। मुंबई के पास अरब सागर में बनने वाले छत्रपति शिवाजी के 1900 करोड़ के स्टैच्यू की सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया जाने वाला है। माना जा रहा है कि शिवाजी की स्टैच्यू को जबरदस्त सुरक्षा दी जानी है। इस स्टैच्यू को जेड प्लस पल्स सुरक्षा दी जाने की बात कही जा रही है। आपको बता दें कि ऐसी सुरक्षा जैसी देश के कई बड़े नेताओं को नसीब नहीं है।

chhatrapati shivaji maharaj

अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने इस स्टैच्यू के लिए जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम करने का प्रस्ताव तैयार किया है। 1900 करोड़ की लागत से बनने वाली इस मूर्ति पर न सिर्फ अदृश्य रडारों से नजर रखी जाएगी, बल्कि एनएसजी समेत एक स्वतंत्र सिक्योरिटी यूनिट इसकी सुरक्षा में तैनात रहेगी।

मूर्ति की सुरक्षा के लिए बंकर बनाए जाने का प्लान है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार 26/11 जैसे आतंकी हमले से बचने के लिए ऐसे सुरक्षा इंतजामों की तैयारी कर रही है। सरकारी अनुमान है कि 2019 में इस स्टैच्यू के बनकर तैयार हो जाने के बाद रोजाना 10 हजार लोग इसे देखने आएंगे। गौरतलब है कि 1900 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 190 फीट के इस स्टैच्यू को मंगलवार को हरी झंडी मिल गई। इस स्टैच्यू की सुरक्षा के लिए पीडब्लूडी के अधिकारियों ने एनएसजी, मुंबई पुलिस और कोस्ट गार्ड को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+