तीन बीवियों वाले पति के घर हुआ मर्डर, दूसरी पत्नी ने तीसरी को मार डाला

Mumbai news, मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में रिश्तों के खून की एक ऐसी घटना हुई है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। एक पति की तीन बीवियों में आपसी रंजिश का अंत हत्या में हुआ। दूसरी बीवी ने पहली बीवी की बेटियों के साथ मिलकर तीसरी बीवी की हत्या कर दी। इस हत्याकांड में एक बेटी का ब्वॉयफ्रेंड भी शामिल था। महिला की लाश एक मॉल के पास फेंकी गई थी। पुलिस ने इस मर्डर केस का खुलासा कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली पत्नी की बेटियों के साथ रहता था पति

पहली पत्नी की बेटियों के साथ रहता था पति

इस चौंका देने वाली घटना का खुलासा तब हुआ जब एक मार्च को महिला का शव कंबल से लपेटा हुआ मुंबई के नाला सोपारा मॉल के पास मिला। महिला का नाम योगिता है जो अपने पति सुशील मिश्रा(45) के साथ लिंक रोड अपार्टमेंट में रहती थी। खुलासा होने पर पता चला कि सुशील की तीन पत्नियां है जिसमें से एक मृतिक योगिता है। उसकी पहली पत्नी उत्तर प्रदेश में रहती है जिसकी दो बेटियां है। 2017 में सुशील मिश्रा ने पार्वती माने से दूसरी शादी की थी जो मुंबई के डोन लेन इलाके में रहती है। पति अपने पहली पत्नी की दोनों बेटी और अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था।

दूसरी पत्नी ने तीसरी बीवी को मारने का प्लान बनाया

दूसरी पत्नी ने तीसरी बीवी को मारने का प्लान बनाया

सुशील ने पिछले साल योगिता से शादी की जिसके बाद उसने अपनी दूसरी पत्नी पार्वती माने से संबंध और परिवार को आर्थिक मदद देने से इंकार कर दिया। पुलिस इंस्पेक्टर जीतेंद्र वानकोटी ने बताया कि सुशील 28 फरवरी को गुजरात गया हुआ था। इस दौरान पार्वती ने सुशील की दोनों बेटियों के साथ मिलकर योगिता से छुटकारा दिलाने के लिए हत्या का षड़यंत्र रचा। 28 फरवरी को पार्वती और सुशील मिश्रा की दोनों बेटियां लिंक रोड स्थित योगिता के घर पहुंचीं। उनके साथ एक बेटी का ब्वॉयफ्रेंड भी मौजूद था। चारों ने मिलकर योगिता की हत्या कर डाली। उसके बाद उसके शव को कंबल से लपेटकर नाला सोपारा मॉल के पास फेंक दिया।

4 हजार रिक्शेवालों से की पूछताछ

4 हजार रिक्शेवालों से की पूछताछ

अगले दिन महिला का शव पास के लोगों को मिला जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने छानबीन कर सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि ऑटो रिक्शा से कुछ लोग आए हुए थे और लाश को छोड़ कर चले गए। जिसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च शुरू किया। करीब 4 हजार रिक्शेवालों से पूछताछ करने के बाद उस ऑटो रिक्शा का पता चला जिसमें चारों ने वहां लाश को छोड़ा था। पुलिस ने चारों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+