जाकिर नाइक ने पूछा- 'Dr.Terror का तमगा हासिल करने के लिए मैंने क्या किया?'
मुंबई। विवादित इस्लामिक गुरू जाकिर नाइक ने शनिवार को सरकार को पत्र लिखा है। इसमें उसने सरकार ने पूछा है कि वास्तव में उसने Dr.Terror का तमगा हासिल करने के लिए क्या है?

उसने मुंबई में चार पन्नों का एक खुला पत्र जारी किया है। इसमे जाकिर ने सरकार से 5 सावल पूछे हैं।
ये हैं वो सवाल
जाकिर ने पूछा है कि 'वास्तव में उसने Dr.Terror का तमगा हासिल करने के लिए क्या किया है? अभी क्यो? मैं बीते 25 साल से सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया भर के तमाम देशों में उपदेश दे रहा हूं।'
उसने पूछा है कि 'मैंने आंतकी उपदेशक, Dr.Terror का तमगा हासिल करने के लिए अब क्या किया है? 150 देशों मे मेरा सम्मान होता है, मैं अपने ही देश में 'आतंकियों को प्रभावित करने' वाला कहा जा रहा हूं। क्या विडंबना है!'
जाकिर ने आगे लिखा है कि पूरी जांच के बाद भी मेरे खिलाफ किसी भी सरकारी एजेंसी ने मेरे गलत काम करने का एक निर्णायक भी सबूत नहीं दिया। लेकिन अब जांचकर्ता जांच को दोबारा करने और जारी रखने की बात कर रहे हैं क्यों?
IRF पर कार्रवाई के लिए पूछा सवाल
अपने गैर सरकारी संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF)के खिलाफ सरकार की कार्रवाई पर उसने पूछा है कि 'क्यों IRF का विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम क्यों नवीनीकृत किया और फिर रद्द किया? यह अतार्किक दिख रहा है।'
क्या कोई ऐसा डिजाइन है कि जिसमें सरकार की कांफिडेंशल रिपोर्ट्स को लीक किया जाए? क्या कोई ऐसा डिजाइन है जिसमें मीडिया के लिए सरकारी दस्तावेजों को लीक किया जाए?
जाकिर ने कहा कि यह सिर्फ मुझ पर हमला नहीं है बल्कि यह पूरे देश के मुस्लिमों पर हमला है। यह शांति, लोकतंत्र और न्याय पर हमला है।












Click it and Unblock the Notifications