तो क्या महाराष्ट्र में साथ आएंगे भाजपा-शिवसेना? देवेंद्र फडणवीस के बयान पर BJP ने तोड़ी चुप्पी
देवेंद्र फडणवीस के बयान को लेकर महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि, 'देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि बीजेपी, शिवसेना दुश्मन नहीं हैं, यह 100% सच है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों बनाएंगे।
मुंबई, 5 जुलाई। देवेंद्र फडणवीस के बयान को लेकर महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि, 'देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि बीजेपी, शिवसेना दुश्मन नहीं हैं, यह 100% सच है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों एक साथ आएंगे और सरकार बनाएंगे।'
Recommended Video

बता दें कि सीएम उद्धव ठाकरे की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर से शिवसेना और भाजपा के एक साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि शिवसेना, बीजेपी के साथ एक बार फिर से गठबंधन कर सकती है।
यह भी पढ़ें: ईडी की कार्रवाई पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख
क्या कहा था फडणवीस ने
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिर से शिवसेना के साथ जाने के सवाल पर रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी और पूर्व सहयोगी शिवसेना दुश्मन नहीं है, हालांकि उनके बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में कोई किंतु-परंतु नहीं होता। फडणवीस ने कहा कि स्थिति के आधार पर पर ही सही फैसला किया जाएगा। बता दें कि वर्तमान में महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार चला रही हैं।
जांच एजेंसियों पर नहीं कोई राजनीतिक दबाव
फडणवीस ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में विभिन्न मामलों पर केंद्रीय जांच एजेंसियां कोर्ट के आदेश पर जांच कर रही हैं और उनपर केंद्र सरकार का कोई दबाव नहीं है। बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी, जिसके बाद से ही ऐसा माना जा रहा है कि शिवसेना दोबारा अपनी पिछली सहयोगी पार्टी बीजेपी का हाथ थाम सकती है।
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications