Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वीडियो में देखें मुंबई पुलिस का खौफनाक चेहरा, आधी रात को थाने में प्रेमी जोड़े को पीटा

मुंबई। "सद्रक्षणाय खलनिग्रहणाय" (अच्छाई का बचाव, बुराई का खात्मा) कहने वाली वाली मुंबई पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसे जानने के बाद आपके दिल में खाकी के लिए नफरत भर जाएगी। मामला अंधेरी पुलिस स्टेशन का है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस वाले थाने एक अंदर एक कपल की बुरी तरह पीट रहे हैं। प्रेमी जोड़े की गलती सिर्फ इतनी थी के देर रात वो सड़क पर तेज आवाज में लड़ रहे थे।

Mumbai police assault young couple at Andheri police station
आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान हो चुकी है और मुंबई पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मामला 2 नवंबर का है। जानकारी के मुताबिक अंधेरी पुलिस स्टेशन में रात के तकरीबन 12 बजे थाने में पुलिसवाले फिल्मी स्टाइल में एक कपल को पकड़ कर लाए। दोनों कपल सड़क पर झगड़ रहे थे तो पुलिस को मामला छेड़खानी का लगा। पुलिस ने दोनों को फौरन पकड़ लिए और अंधेरी थाने ले गयी। थाने पर लड़की ने पुलिस से कहा कि दोनों दोस्त हैं और माफी मांगते हैं कि वो आगे से झगड़ा नहीं करेंगे।

इसके बावजूद भी पुलिसवालों ने दोनों को जमकर पीटा। घटना के वक्त एनजीओ में काम करने वाला एक व्यक्ति थाने पर मौजूद था जिसने वीडियो बना ली। अब यह वीडियो वारयल हो गया है। आपको बताते चलें कि लड़का और लड़की टेक महिंद्रा के कॉल सेंटर में काम करते हैं और 2 नवंबर की रात ऑफिस से घर जाने के लिए मेट्रो स्टेशन जा रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+