धड़धड़-धड़ा-धड़ करती 12 बोगियां पटरी से उतरीं
मुंबई। भारतीय रेल की खस्ता हालत का लगातार खुलासा हो रहा है। कभी भी कोई भी गाड़ी पटरियों से धड़धड़ धड़ाधड़ करते हुए उतर जा रही है। पिछले दिनों से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें ट्रेन पटरी से उतर गई। हाल ही में गोरखपुर ट्रेन जैसे बड़े हादसे भी सामने आए हैं। इसी कड़ी में आज महाराष्ट्र के कोंकन रेलवे की मालगाड़ी पटरियों से उतर गई। इसमें काफी सामान लदा हुआ जा रहा था। गनिमत यह रही कि यह एक माल गाड़ी थी यात्री गाड़ी होती तो रेलवे का एक ओर बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी की 12-15 बोगियां आज कोंकण रेलवे के चिपलुन और कामठे खंड के बीच पटरी से उतर गई। जिसके कारण इस मार्ग पर रेल यातायात बाधित हुआ है। महज पैंतालिस मिनट में मालगाड़ी की 45 गाड़ियां पटरी से उतरी हैं।
यहां तो हो सकता था बड़ा हादसा
लखनऊ मेल एक्सप्रेस के साथ तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सोमवार को मेल एक्सप्रेस का फर्स्ट एसी कोच गजियाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक से उतर गया। इसमें आनन-फानन में अधिकारियों ने तकीनीकी खामियों को दूर कर किसी तरह से एक बड़ा हादसा टाल दिया। लेकिन इससे रेलवे की खस्ता हालत की पोल खुल गई है।
रेलवे ट्रैक की सही तरीके से देखभाल और सतर्कता नहीं बरती गई तो गोखपुर में दो ट्रेनों में टक्कर जैसा हादसा घटने की आशंकाएं बनी रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications