थाणे में लगी विधायक की 'अदालत', युवक को सरेआम पिटवाया

थाणे। नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक जितेंद्र अवहाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने तालिबानियों की तर्ज पर 'अदालत' लगायी है और एक लड़की से लड़के को थप्पड़ मारने को कह रहे हैं।

ncp

लड़के पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। इतना ही नहीं जितेंद्र ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर अपलोड भी किया है।

युवक पर छेड़छाड़ का आरोप

घटना महाराष्ट्र के थाणे की बताई जा रही है। बताया गया कि 19 वर्षीय पीड़िता और कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाला युवक सोमवार रात जितेंद्र के दफ्तर पर बलुाए गए। लड़की से लड़के को सबक सिखाने को कहा गया।

लड़की ने लड़के को विधायक के सामने ही थप्पड़ मारे और विधायक के समर्थकों ने भी लड़के को मारा। इसके बाद कालवा मुंब्रा से विधायक समर्थकों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

पॉस्को के तहत मामला दर्ज

विधायक की फेसबुक वॉल पर लिखी गई पोस्ट के अनुसार लड़की छेड़छाड़ से बहुत हैरान थी और आत्महत्या करने को सोच रही थी। 22 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट को 'सजा' देने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के पीएसआई एडी गंगवाने के मुताबिक युवक को धारा 354 (a) (b) और आईपीसी की धारा 506 के तहत गिरफ्तार किया गया है। उस पर पॉस्को एक्ट की धारा 12 भी लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+